GMCH STORIES

पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

( Read 434 Times)

17 Apr 26
Share |
Print This Page

पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने मोल्डिट क्ले और पेस्टल आर्ट से बिखेरा कला का जादू

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के तिरूपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता को निखारने के लिए एक अनूठी आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की मानसिक सेहत को मजबूत करना और उनके भीतर छिपी रचनात्मक ऊर्जा को एक मंच प्रदान करना था।
कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका डॉ. राहीला घोड़च ने 30 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को मोल्डिट क्ले के माध्यम से हस्तकला की बारीकियों से अवगत कराया। प्रतिभागियों  में  क्ले का उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां और सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। इसके साथ ही, पेस्टल कलर्स की मदद से छात्र-छात्राओं ने अपनी भावनाओं और विचारों को कैनवास पर खूबसूरती से उकेरा।
इस अवसर पर डॉ. राहीला ने कहा कि यह वर्कशॉप केवल कला सिखाने का माध्यम नहीं है, बल्कि खुद को पहचानने और तनाव से मुक्ति पाने का एक सशक्त जरिया है। रचनात्मकता मानसिक स्वास्थ्य का दर्पण होती है और इस मंच ने प्रतिभागियों को अपनी आंतरिक दुनिया व्यक्त करने का अवसर दिया है।
इस अवसर पर पिडिलाइट इंडस्ट्रीज से सीएमडीआई गोपाल माथुर ने विधार्थीयों की कला की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और उन्हें अपनी कला का सम्मान करने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस रचनात्मक पहल को सफल बनाने में पीएमसीएच के एचआर विभाग से प्रवीण, हेमेन्त सैन एवं लक्ष्मण डांगी का विशेष योगदान रहा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like