GMCH STORIES

एसपीएसयू उदयपुर में एनसीसी CATC–VI / ग्रुप टीएससी चयन शिविर सम्पन्न

( Read 638 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

एसपीएसयू उदयपुर में एनसीसी CATC–VI / ग्रुप टीएससी चयन शिविर सम्पन्न

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय (एसपीएसयू), उदयपुर एवं 10 राज बटालियन एनसीसी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 24 जून 2026 तक दस दिवसीय CATC–VI / ग्रुप टीएससी चयन शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करते हैं।

शिविर का उद्देश्य कैडेट्स को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करना तथा उन्हें आगामी एनसीसी गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था। शिविर में राजस्थान के 20 से अधिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 530 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया। यह शिविर अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच बना।

एसोसिएट एनसीसी अधिकारी एवं डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. (लेफ्टिनेंट) डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि शिविर युवा कैडेट्स के कौशल विकास और प्रशिक्षण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शिविर के दौरान कैडेट्स को फायरिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल ड्रिल, टेंट पिचिंग, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, आपदा प्रबंधन तथा पर्यावरण जागरूकता का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like