विजेता होंगे सम्मानित, संगीत गुनीजनो में संगीतकार मुकेश वैष्णव की कलाकारों साथ रहेगी जबरदस्त जुगलबंदी
*
उदयपुर: शायराना उदयपुर परिवार राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता समारोह ऐश्वर्या कॉलेज शोभागपुरा में प्रातः 10:30 बजे रविवार 21 जून को आयोजित होगा जिसमें प्रतिभागियों के साथ साथ संगीत के गुनीजन भी अपनी विशेष प्रस्तुति देकर संगीत की बारीकियों से अवगत कराएंगे!
कार्यक्रम में राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ गढ़ नाथद्वारा प्रतापगढ़ खेरवाड़ा डूंगरपुर सिरोही से प्रतिभागी भाग लेंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे
कार्यक्रम समन्वयक आभा सिरसिकर ने बताया कि संगीत प्रतियोगिता में किसी भी उम्र का व्यक्ति भाग ले सकता है इसके लिए निःशुल्क पंजीकरण कराना अनिवार्य है
निर्णायकों के द्वारा श्रेष्ठ गायकों का चयन कर प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान किया जाएगा साथ ही भविष्य में होने वाले विराट संगीत समारोह में विजेताओं को सीधे प्रवेश दिया जाएगा कार्यक्रम में फिल्मी गीत, ग़ज़ल, लोक गीत, राजस्थानी गीत, ठुमरी, मुकरियां , भजन, लावणी, नए कंपोजिशन आदि प्रस्तुत किए जाएंगे
प्रतियोगिता में एकल एवं युगल दोनों को एक साथ भाग लेने की मान्यता दी जाएगी
20 जून तक प्रतिभागियों को निःशुल्क पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा
कार्यक्रम प्रभारी ललित गोयल के अनुसार संगीत समारोह में राजकीय सेवकों द्वारा वाद्य यंत्रों का प्रयोग कर संगीत समारोह को सजाया जाएगा वही नामी गुनीजन संगीतकारों मुकेश वैष्णव राकेश माथुर और टीम की जुगलबंदी द्वारा विशेष प्रस्तुति देकर प्रतिभागियों को संगीत की बारीकियां से अवगत कराया जाएगा
पिछली बार के आयोजन में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला होने से निर्णायकों को तीसरे नंबर के विजेताओं के लिए दो प्रतिभागियों को तथा तीन सांत्वना पुरस्कार देने को मजबुर होना पड़ा था
इस बार भी गायकों के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार है
इस अवसर पर हस्तियों का सम्मान भी किया जाएगा
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कई विभागों के अधिकारीगण तथा संगीतकार रहेंगे