GMCH STORIES

योग से नशे पर प्रहार”ः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों ने लिया नई जिंदगी का संकल्प

( Read 529 Times)

21 Jun 26
Share |
Print This Page

योग से नशे पर प्रहार”ः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों ने लिया नई जिंदगी का संकल्प



उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर तथा आरोग्य सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र परिसर में विशेष योग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपचाराधीन मरीजों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान मरीजों को जीवन में दोबारा कभी नशा न करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि योग, प्राणायाम और ध्यान व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं तथा नशे की लत से बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशेषज्ञों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और आध्यात्मिक जागृति का भी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उसे तनाव, अवसाद और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में सहायक सिद्ध होता है।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर न केवल स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है, बल्कि समाज को भी नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मरीजों में मानसिक एवं शारीरिक सुदृढ़ता विकसित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा आत्मविश्वास के साथ नई जिंदगी की शुरुआत के लिए प्रेरित करना था।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने योग और नशामुक्ति के बीच गहरे संबंध को रेखांकित करते हुए स्वस्थ, जागरूक और व्यसनमुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like