GMCH STORIES

उदयपुर के सुन्दरलाल सुथार बने ऑल इंडिया बस बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी, राजस्थान का बढ़ाया गौरव

( Read 525 Times)

30 Jul 26
Share |
Print This Page

उदयपुर के सुन्दरलाल सुथार बने ऑल इंडिया बस बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी, राजस्थान का बढ़ाया गौरव

उदयपुर। राजस्थान बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उदयपुर निवासी सुन्दरलाल सुथार को ऑल इंडिया बस बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन (ब्।त्ज्) का नेशनल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से राजस्थान सहित देशभर के बस बॉडी बिल्डर्स में हर्ष का माहौल है।
सुन्दरलाल सुथार लंबे समय से बस बॉडी बिल्डिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायियों एवं कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रभावी नेतृत्व, संघर्षशील कार्यशैली और उद्योग हितों के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर न केवल राजस्थान, बल्कि देशभर के बस बॉडी बिल्डर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
हाल ही में उन्होंने देशभर के बस बॉडी बिल्डर्स की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को भारत सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप इन मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चर्चा प्रारंभ हुई, जिससे उद्योग से जुड़े हजारों लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की नई उम्मीद मिली।
उद्योग हित में उनके उल्लेखनीय योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर सक्रियता को देखते हुए ऑल इंडिया बस बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन (ब्।त्ज्) ने उन्हें नेशनल सेक्रेटरी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि राजस्थान के समस्त बस बॉडी बिल्डर्स समुदाय के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बस बॉडी बिल्डिंग उद्योग की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like