GMCH STORIES

रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने मातृ-शिशु सुरक्षा हेतु किया सहयोग

( Read 520 Times)

30 Jul 26
Share |
Print This Page

रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने मातृ-शिशु सुरक्षा हेतु किया सहयोग

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय द्वारा मातृ-शिशु सुरक्षा के अंतर्गत पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय, उदयपुर में प्रसूता माताओं के लिए उपयोगी सामग्री भेंट की गई। क्लब की ओर से अस्पताल को 100 पेटीकोट एवं 500 सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए गए, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर प्रसूताओं को स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर पन्नाधाय जनाना अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. सुशीला कोहिवाल, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. सुनीता शेखावत तथा अस्पताल का समस्त नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने रोटरी क्लब की इस सेवा पहल की सराहना करते हुए इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सीए रोटेरियन राजेन्द्र अग्रवाल, क्लब सचिव रोटेरियन अनिका भसीन, क्लब संरक्षक रोटेरियन भानुप्रताप धायभाई, क्लब उपाध्यक्ष रोटेरियन पूनम अग्रवाल एवं रोटेरियन डॉ. ऋचा पुरोहित सहित क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन डॉ. ऋचा पुरोहित ने किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सीए रोटेरियन राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी सेवा प्रकल्प आयोजित करता रहेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like