GMCH STORIES

बुजुर्गों के सम्मान से ही संस्कारित समाज का निर्माण

( Read 457 Times)

21 May 26
Share |
Print This Page
बुजुर्गों के सम्मान से ही संस्कारित समाज का निर्माण



उदयपुर। बदलते सामाजिक परिवेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मीय देखभाल को केंद्र में रखते हुए स्माइल्स फॉर ऑल चेरिटेबल ट्रस्ट ने एक संवेदनशील एवं प्रेरणादायी सामाजिक अभियान की शुरुआत की है। “सेवा परमो धर्मः” के मूल मंत्र के साथ ट्रस्ट द्वारा वरिष्ठजन कल्याण एवं सामाजिक चेतना को समर्पित “मेवाड़ रा किग्गज (ज्ीम स्महमदके व िडमूंत)” परियोजना के ब्रोशर एवं कॉफी टेबल बुक का विमोचन मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने वरिष्ठजनों का कितना सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में बुजुर्गों को केवल सुविधा नहीं, बल्कि अपनापन, संवाद और सम्मान की आवश्यकता है। ऐसे में “स्माइल्स क्लब” एवं “स्माइल्स होम” जैसे प्रकल्प समाज में मानवीय मूल्यों को पुनर्जीवित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे।
उन्होंने कहा कि “मेवाड़ रा दिग्गज” केवल एक कॉफी टेबल बुक नहीं, बल्कि मेवाड़ की संस्कृति, सेवा, संघर्ष और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाला सामाजिक दस्तावेज होगा, जो युवाओं को अपने संस्कारों और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने का कार्य करेगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रा डागा ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत तीन प्रमुख पहलें शुरू की जा रही हैं। इनमें “मेवाड़ रा दिग्गज” कॉफी टेबल बुक, वरिष्ठ नागरिकों के लिए संवाद एवं मनोरंजन केंद्र “स्माइल्स क्लब” तथा सुरक्षित एवं आत्मीय आवासीय परिसर “स्माइल्स होम” शामिल हैं।
परियोजना मार्गदर्शक आर. सी. मेहता ने कहा कि यह अभियान केवल सेवा नहीं, बल्कि उन माता-पिता और वरिष्ठजनों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है, जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण परिवार और समाज के लिए समर्पित किया।
परियोजना संयोजक राजेन्द्र डागा ने बताया कि पुस्तक में मेवाड़ के उन प्रेरक व्यक्तित्वों की जीवन यात्राओं को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दी है। इस प्रकाशन से प्राप्त सहयोग राशि वरिष्ठजन सेवा परियोजनाओं में उपयोग की जाएगी।
कार्यक्रम में अंशुल मोगरा, दिव्यांशु डागा, रुपेश पारीक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा प्रेरणादायी अभियान बताते हुए इसकी सराहना की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like