बांसवाड़ा। महाराणा प्रताप सर्किल के निकट स्थित माही सरोवर नगर न्यू हाऊसिंग बोर्ड में पेयजल व्यवस्थाएं विगत तीन दिन से लड़खड़ा गई है जबकि हैडपम्प विगत 10 दिन से पानी की जगह हवा दे रहा है बार बार सूचना देने के बाद भी मरम्मत नहीं होने से निवासी परेशान हैं जबकि पेयजल वॉटर सप्लाई भी तीन दिन से नहीं हुई है पूर्व में बिना प्रेशर पानी आने से पहली मंजिल की टंकियों में भी पानी नहीं भरता है शिकायत करने पर उसे भी बन्द कर दिया है मट मैला दुर्गन्ध युक्त पीला पानी भी मिलना दुभर हो गया है।
न्यू हाऊसिंग बोर्ड माही सरोवर नगर परिक्षेत्र में 2/116 के निवासी श्रीमती संगीता देवी राव ने पेयजल वॉटर सप्लाई प्रेशर साफ पानी की करने की मांग करते हुए विभाग से हैडपम्प भी तत्काल सुधार करने की आवश्यकता जताई है।