GMCH STORIES

लालीवाव मठ में बुधवार को सामुदायिक भवन(गौशाला) के लिए भूमि पूजन समारोह

( Read 235 Times)

30 Jun 26
Share |
Print This Page
लालीवाव मठ में बुधवार को सामुदायिक भवन(गौशाला) के लिए भूमि पूजन समारोह

बांसवाड़ा / प्राचीन एवं ऐतिहासिक सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ परिक्षेत्र में 01 जुलाई, बुधवार को प्रातः 7.30 बजे सामुदायिक भवन (गौशाला) भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदासजी महाराज, गुरु आश्रम छींच के ब्रह्मपीठाधीश्वर श्रीमहंत घनश्यामदासजी महाराज एवं द्वारिकाधीश गौधाम, तलवाड़ा के गौसंत श्री रघुवीरदास महाराज के सान्निध्य एवं बांसवाड़ा राजघराने के महारावल जगमालसिंह के संरक्षकत्व में आयोजित इस समारोह में बांसवाड़ा विधायक श्री अर्जुनसिंह बामनिया मुख्य अतिथि होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा एवं जिला कांग्रेस के महासचिव मनीष एन. त्रिवेदी मौजूद रहेंगे।
समारोह के उपरान्त व्यापक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ होगा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजातियों के पौधों के साथ ही दैवीय महत्त्व के दिव्य पौधे लगाए जाएंगे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like