GMCH STORIES

15 दिन से अकेले रह रहे कृषि पर्यवेक्षक ने किया सुसाइड

( Read 382 Times)

14 Feb 26
Share |
Print This Page

बाड़मेर के रीको थाना क्षेत्र के गंगाई नगर में गुरुवार रात एक कृषि पर्यवेक्षक ने किराए के मकान में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार गंगाई नगर स्थित किराए के मकान में रह रहे कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुमार निवासी रायसिंगपुरा, श्रीगंगानगर ने फंदा लगाकर जान दे दी। राकेश कुमार शिवकर में पदस्थापित था। गुरुवार रात घर पहुंचने के बाद उसने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like