GMCH STORIES

यूगांडा के प्रमुख उद्योगपति राजेश चपलोत ने बीएन फार्मेसी का दौरा किया, छात्रों को अफ्रीकी देशों में रोजगार के अवसर बताए*

( Read 368 Times)

17 Apr 26
Share |
Print This Page

यूगांडा के प्रमुख उद्योगपति राजेश चपलोत ने बीएन फार्मेसी का दौरा किया, छात्रों को अफ्रीकी देशों में रोजगार के अवसर बताए*

उदयपुर :  यूगांडा में रहने वाले प्रमुख प्रवासी भारतीय राजेश चपलोत ने अपनी उपलब्धियों से सभी को प्रभावित किया है। वे कैमियो टेकएज सर्विसेज के निदेशक हैं, जो यूगांडा, दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया में सेवाएं प्रदान करती है। हाल ही में उन्होंने उदयपुर के बीएन फार्मेसी कॉलेज का दौरा कर छात्रों को अफ्रीकी देशों में रोजगार के अवसर बताए। चपलोत को यूगांडा का सबसे प्रतिष्ठित सिविलियन अवॉर्ड मिल चुका है। यूगांडा के राष्ट्रपति ने उन्हें प्रवासी भारतीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया। वे सेंट्रस टेक्नोलॉजीज (यू) लिमिटेड और एलाइड ग्राफिक्स सिस्टम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। साथ ही, मिस यूगांडा फाउंडेशन के बोर्ड सदस्य तथा एसोसिएशन ऑफ यूगांडन स्टूडेंट्स इन इंडिया के संरक्षक के रूप में सक्रिय हैं। बीएन फार्मेसी में उन्होंने केन्या, सूडान, नाइजीरिया और तंजानिया के छात्रों से भेंट की तथा विभिन्न क्षेत्रों में करियर की जानकारियां दीं। उनके इस योगदान से छात्र उत्साहित हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like