GMCH STORIES

बीकानेर के इस गांव में जहरीली हवा से बच्चों ने छोड़ा स्कूल

( Read 277 Times)

14 Feb 26
Share |
Print This Page

बीकानेर जिले के खारा गांव में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की केंद्रीय क्षेत्र पीठ भोपाल ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभागों को नोटिस जारी किए हैं। रिपोर्ट में सामने आया कि खराब हवा के कारण ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया। पीठ में न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह (न्यायिक सदस्य) और सुधीर कुमार चतुर्वेदी (विशेषज्ञ सदस्य) शामिल रहे। अधिकरण ने प्रारंभिक सुनवाई में माना कि मामला जनस्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा से सीधा जुड़ा है। इसलिए विस्तृत जांच आवश्यक है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like