GMCH STORIES

डीपी वर्ल्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया

( Read 597 Times)

28 Mar 26
Share |
Print This Page
डीपी वर्ल्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया

नई दिल्ली: डीपी वर्ल्ड ने आज दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने की (रीन्यू करने की) घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ ग्लोबल लॉजिस्टिक्स पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत किया है। कंपनी पूरे भारत में जमीनी स्तर पर क्रिकेट की पहुंच बेहतर कर रही है।

साझेदारी का यह नवीनीकरण तीन साल के सफल गठजोड़ पर आधारित है, जिसके माध्यम से समाज द्वारा संचालित पहलों के साथ टीम के लिए हाई-परफॉर्मेंस लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

2023 में बियॉन्ड बाउंड्रीज पहल की शुरुआत के बाद से डीपी वर्ल्ड ने आठ देशों में 13 रीपर्पज्ड शिपिंग कंटेनर और 3,300 क्रिकेट किट डिलीवर करते हुए जमीनी स्तर पर क्रिकेट से जुड़ी प्रतिभाओं को सपोर्ट किया है। भारत में मुंबई, अहमदाबाद, गुवाहाटी, लखनऊ और चेन्नई के लोगों को इस प्रोग्राम का फायदा मिला है।

दिल्ली-एनसीआर में डीपी वर्ल्ड ने 2 रीपर्पज्ड शिपिंग कंटेनर डिलीवर किए हैं, जिन्हें पूरी तरह सुसज्जित और बहु-उद्देश्यीय (मल्टी पर्पज) पैवेलियन के रूप में तैयार किया गया है। साथ ही 500 से अधिक क्रिकेट किट भी डिलीवर की गई हैं। इससे उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और इक्विपमेंट तक पहुंच प्रदान करने में मदद मिली है।

डीपी वर्ल्ड, सब कॉन्टिनेंट (भारत) के कंट्री मैनेजर हेमंत कुमार रुइया ने कहा, 'यह साझेदारी खेल के मैदान पर और मैदान के बाहर भी बेहतर परफॉर्मेंस की डीपी वर्ल्ड की प्रतिबद्धता को दिखाती है। पिछले तीन साल में डीपी वर्ल्ड ने रीपर्पज्ड कंटेनर पैवेलियन, क्रिकेट किट और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों के साथ मास्टर क्लास के माध्यम से जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ हम अपने गठजोड़ को रीन्यू कर रहे हैं और हमें शानदार लॉजिस्टिक्स डिलीवर करने का गर्व है, जिससे टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली। साथ ही इससे भारत में विभिन्न वर्गों के लिए खेल तक पहुंच बढ़ाना संभव हुआ।'

दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा, 'डीपी वर्ल्ड ने इस साझेदारी के माध्यम से उद्देश्य और समाज पर स्पष्ट फोकस किया है। क्रिकेट तक पहुंच बढ़ाने और जमीनी पहलों को समर्थन देने की उनकी प्रतिबद्धता ने इस साझेदारी का आयाम बढ़ा दिया है। हम इस साझा सफर को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।'

इस साझेदारी के तहत डीपी वर्ल्ड ने गुरुग्राम में डीपी वर्ल्ड दिल्ली कैपिटल्स अरेना खोला है, जहां लोगों को 1,000 फ्री प्ले ऑवर्स मिलेंगे। प्रशंसकों, उभरते क्रिकेटर्स और आम जन के लिए खोले गए इस अरेना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैदान पर कदम रखने और क्रिकेट को करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा। उभरते क्रिकेटर्स और प्रशंसक दिल्ली कैपिटल्स के सोशल मीडिया चैनलों से इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डीपी वर्ल्ड 2024 में देल्ही कैपिटल्स वीमेन्स टीम से टाइटल पार्टनर के रूप में जुड़ी थी। नवीनीकृत साझेदारी से देल्ही कैपिटल्स और डीपी वर्ल्ड का यह संबंध और मजबूत होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like