GMCH STORIES

आयड़ नदी के किनारे आधुनिक जीवनशैली का नया पता बनी ‘आदिश्वर रिवेरिया’

( Read 1298 Times)

21 Jun 26
Share |
Print This Page

आयड़ नदी के किनारे आधुनिक जीवनशैली का नया पता बनी ‘आदिश्वर रिवेरिया’

उदयपुर। शहर के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक और प्रतिष्ठित परियोजना का आगाज़ हुआ है। आयड़ नदी के रमणीय तट पर स्थित हिरण मगरी सेक्टर-4 में आदिश्वर इंफ्रा विजन प्रा. लि. ने अपनी बहुप्रतीक्षित आवासीय परियोजना ‘आदिश्वर रिवेरिया’ लॉन्च की है। आधुनिक वास्तुकला, विश्वस्तरीय सुविधाओं और प्राकृतिक परिवेश का अनूठा संगम यह परियोजना उदयपुरवासियों को प्रीमियम जीवनशैली का नया अनुभव प्रदान करेगी।

कंपनी के निदेशक कमल जैन ने बताया कि परियोजना में कुल 176 प्रीमियम 2 एवं 3 बीएचके अपार्टमेंट्स विकसित किए जा रहे हैं। निवासियों के लिए 30 से अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर शहर के मध्य में रहते हुए भी शांत, सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन का अनुभव देगा। परियोजना में तीन स्तर की पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

परियोजना के आर्किटेक्ट कपिल जैन इन्टोदिया ने बताया कि ‘आदिश्वर रिवेरिया’ की सबसे बड़ी विशेषता इसका उत्कृष्ट लोकेशन है। आयड़ नदी के खूबसूरत किनारे पर स्थित यह परिसर मनमोहक रिवर व्यू के साथ-साथ स्कूल, अस्पताल, बाजार और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराता है। यह परियोजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए तैयार की गई है जो आधुनिक शहरी सुविधाओं के साथ प्रकृति की शांति का आनंद लेना चाहते हैं।

परियोजना में मंदिर, स्विमिंग पूल, जिम, योग एवं मेडिटेशन जोन, बैंक्वेट हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, इंडोर गेम्स, सीसीटीवी सुरक्षा, पावर बैकअप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, सोलर पैनल, जॉगिंग एवं वॉकिंग ट्रैक, मेंटल जिम तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था जैसी अनेक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परियोजना में भूकंपरोधी आरसीसी स्ट्रक्चर, आधुनिक प्लंबिंग सिस्टम, उन्नत इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स, ऑटो-डोर लिफ्ट, फायर फाइटिंग सिस्टम और 24×7 सुरक्षा व्यवस्था को शामिल किया गया है।

कंपनी के निदेशकों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल आवास बनाना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर, प्रेरणादायक और संतुलित जीवनशैली प्रदान करना है। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक वास्तुशिल्प के समन्वय से विकसित ‘आदिश्वर रिवेरिया’ उदयपुर के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगी।

परियोजना के शुभारंभ समारोह में शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, आर्चीज़ के निदेशक ऋषभ भाणावत, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, यशवंत आंचलिया, एसआरजी के विनोद फान्दोत, सुमतिलाल वालावत, लक्ष्मीलाल वोरा, ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अरविंद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यह परियोजना रेरा संख्या RAJK-P-2026-5072 के अंतर्गत पंजीकृत है तथा यूडीए, उदयपुर से अनुमोदित है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like