GMCH STORIES

एचडीएफसी बैंक को 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

( Read 615 Times)

18 Jul 26
Share |
Print This Page

एचडीएफसी बैंक को 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

उदयपुर : भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं ग्रॉस एनपीए 35,846 करोड़ रुपये रहा नेट प्रॉफिट 19,060 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

शनिवार, 18 जुलाई को एचडीएफसी बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए पिछली तिमाही के 1.15 प्रतिशत के मुकाबले 1.17 प्रतिशत रहा, जबकि नेट एनपीए जनवरी से मार्च की अवधि के 0.38 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल से जून की अवधि में 0.41 प्रतिशत हो गया

 

जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए 35,846 करोड़ रुपये रहा जबकि मार्च तिमाही में ये 34,061 करोड़ रुपये था वहीं नेट एनपीए पिछली तिमाही के 11,169 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,357 करोड़ रुपये हो गया

 

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने जून तिमाही में 33,534 करोड़ रुपये की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) दर्ज की, जो पिछले साल के 31,438 करोड़ रुपये के आंकड़े के मुकाबले 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है हालांकि एनआईआई 34,353 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है।

 

अब मुनाफे की बात करें तो पहली तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट 19,060 करोड़ रुपये रहा तिमाही के दौरान एचडीएफसी बैंक के प्रॉफिट में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई मुनाफा पिछले साल के 18,155 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

 

प्रोविजन पिछली तिमाही के 2,609 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,059 करोड़ रुपये हो गए बैंक ने इस महीने की शुरुआत में अपने बिजनेस अपडेट में बताया था कि HDFC बैंक की लोन ग्रोथ पिछले पांच तिमाहियों में सबसे तेज रही ग्रॉस एडवांसेज पिछले साल के मुकाबले 15.4 प्रतिशत बढ़कर 30.61 लाख करोड़ रुपये हो गए जबकि डिपॉजिट्स में साल-दर-साल 14.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये 31.7 लाख करोड़ रुपये हो गए


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like