GMCH STORIES

“आर्य विचारधारा से मिली समाजसेवा की प्रेरणा: प्रो. जगदीश मुखी”

( Read 336 Times)

27 Jul 26
Share |
Print This Page
“आर्य विचारधारा से मिली समाजसेवा की प्रेरणा: प्रो. जगदीश मुखी”

    ‘अध्यात्म पथ’ पत्रिका के तत्वावधान में धर्मरक्षा महायज्ञ, विराट भजन-संध्या एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 26-7-2026 को आर्य समाज सरस्वती विहार के भव्य सभागार में अंतर्राष्ट्रीय कथाकार आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री जी द्वारा अत्यंत भव्यता एवं दिव्यता से संयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य शिव नारायण शास्त्री जी के ब्रह्मत्व में यज्ञ से हुआ। तत्पश्चात प्रसिद्ध समाजसेवी श्री शिव कुमार गुप्ता जी एवं श्री प्रदीप कुमार गुप्ता जी के करकमलों से ध्वजारोहण हुआ। भजन सम्राट पं. दिनेश पथिक के मधुर भजनों ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि महामहिम पूर्व राज्यपाल असम प्रो. जगदीश मुखी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने अपने जीवन में जितने भी समाज सुधार के कार्य किए हैं उनकी प्रेरणा उन्हें आर्य समाज की विचार धारा से मिली है। मुखी जी ने सभी से वैदिक विचारधारा से जुड़ने के लिए आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका अध्यात्म पथ का सदस्य बनने का आग्रह किया। समाज उत्थान में योगदान प्रदान कर रही 20 महिलाओं को प्रो. मुखी द्वारा आर्य महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। 

    कार्यक्रम के संयोजक आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने कहा दुनिया का भाग्यशाली इंसान वह है जिसके पास भोजन के साथ भूख हो, बिस्तर के साथ नींद हो और धन के साथ धर्म हो। इस आयोजन में पूर्व पार्षद श्री यशपाल आर्य जी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं, अनेक ग्रंथों के यशस्वी लेखक, ओजस्वी वक्ता, समाजसेवी, परोपकार की भावना से ओतप्रोत, उदार हृदय के मनुष्य हैं। उनका कार्य अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। 

    इस अवसर पर श्री अजय रवि हँस (डिप्टी चेयरमैन केशवपुरम जोन निगम पार्षद), श्री सुरेंद्र गुप्ता (मंत्री, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा), श्रीमती ज्योति अग्रवाल (निगम पार्षद), डॉ अनिल राय (डीन, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध, दिल्ली विश्वविद्यालय), श्री जोगिंदर खट्टर (प्रधान, आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली राज्य), श्री ओम सपरा (पूर्व मजिस्ट्रेट), श्री सुरिंदर चौधरी (मंत्री, आर्य केंद्रीय सभा), श्री सीताराम गुप्ता (प्रख्यात साहित्यकार) एवं अनेक संस्थाओं के गणमान्य लोग बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर अनेक साहित्यकार, लेखक, कवि, आर्य नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी पश्चिमी दिल्ली वेद प्रचार मंडल के प्रधान प्रिंसिपल अरुण आर्य जी ने की। कार्यक्रम के पश्चात ऋषि लंगर की व्यवस्था थी। 

    कार्यक्रम के संयोजक आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। 
-मनमोहन कुमार आर्य
पताः 196 चुक्खूवाला-2
देहरादून-248001
फोनः09412985121 
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like