GMCH STORIES

गायत्री शक्ति पीठ पर सर्व पितृ अमावस्या पर निशुल्क श्राद्ध तर्पण सम्पन्न

( Read 3209 Times)

22 Sep 25
Share |
Print This Page

गायत्री शक्ति पीठ पर सर्व पितृ अमावस्या पर निशुल्क श्राद्ध तर्पण सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ में निशुल्क श्राद्ध तर्पण का भव्य आयोजन किया गया। रविवार प्रातः 8 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञा गीत के साथ हुआ। इसके बाद परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा एवं गायत्री माता का विधिवत आवाहन-पूजन कर तर्पण प्रक्रिया आरंभ की गई।

इस विशेष अवसर पर चार पारियों में आयोजित तर्पण अनुष्ठान में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने बड़े भाव-विभोर होकर श्राद्ध तर्पण में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश जोशी एवं श्री रमेश चंद्र पुरोहित ने किया। शक्ति पीठ के प्रबंधक ट्रस्टी श्री रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि आयोजन के दौरान छः प्रकार के तर्पण सम्पन्न कराए गए, जिनमें देव तर्पण, ऋषि तर्पण, दिव्य मानव तर्पण, दिव्य पितृ तर्पण, यम तर्पण एवं मनुष्य पितृ तर्पण शामिल थे।

इसके अतिरिक्त भीष्म तर्पण का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से गंगा पुत्र भीष्म जैसे महापुरुषों के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए रणबांकुरों का भी तर्पण कर उनकी स्मृति को नमन किया गया।

गायत्री शक्ति पीठ का यह आयोजन पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही समाज में आध्यात्मिक संस्कार और परंपराओं को जीवित रखने का संदेश भी देता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like