GMCH STORIES

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाया गया शहीद दिवस: वीर बलिदानियों का त्याग राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

( Read 493 Times)

23 Mar 26
Share |
Print This Page

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाया गया शहीद दिवस: वीर बलिदानियों का त्याग राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

निंबाहेड़ा। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय कल्याण लोक जावदा में सोमवार को शहीद दिवस  के अवसर पर एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाश चंद्र मूंदड़ा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रोफेसर डॉ. महेश दीक्षित द्वारा किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती, श्री कल्लाजी राठौड़ तथा अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया और पुष्प अर्पित किए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बा
शहीद दिवस के इस विशेष उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र व छात्राओं ने एक के बाद एक देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर ‘भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने क्रांतिकारियों के जीवन से जुड़े प्रेरक वृत्तांत और उनके संघर्ष की कहानियां सुनाईं, जिन्हें सुनकर उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो गया। मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र मूंदड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद किसी एक धर्म या जाति के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर महेश दीक्षित ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. स्मिता शर्मा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सहायक आचार्य नटवर भाम्बी ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों और छात्र व छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like