GMCH STORIES

महावीर जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज,

( Read 967 Times)

22 Mar 26
Share |
Print This Page
महावीर जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज,


उदयपुर। भगवान महावीर जन्मोत्सव को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरु कमल चंद्रोशन गौसेवा ट्रस्ट एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया और सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
संस्थापक संजय जैन ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और समाज को जोड़ने वाला एक व्यापक अभियान है। अध्यक्ष मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुदेव कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में स्थापित गुरु कमल चंद्रोसन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा 30 मार्च को दोपहर 1रू00 बजे आरएनटी सभागार में तपस्वी सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 400 तपस्वियों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।
इसके साथ ही 31 मार्च को महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर लोक कला मंडल में शाम 7रू00 बजे से विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देश के ख्याति प्राप्त कवि सुरेश अलबेला, पंडित सुनील व्यास, राव अजातशत्रु, मनोज मौलवा, अर्जुन अल्हड़, मनोज गुर्जर, शंकर पंडित, भावना सुथार सहित कई कवि अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।
कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया कि इस पूरे आयोजन की सबसे विशेष पहल 108 गौशालाओं में छप्पन भोग लगाने का कार्यक्रम है, जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। उदयपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर यह आयोजन होगा, जिसमें गौ सेवा और धार्मिक आस्था का विशेष संगम देखने को मिलेगा।
बैठक में उपस्थित गौ भक्तों ने इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां संभाली। मयूरी नागदा, रेनू सिरोया, भाग्यश्री गन्ना, सुप्रिया खंडेलवाल, भारती कुकरेचा, हर्षिता कुकरेचा, विजेता मेहता, पूर्णिमा जैन, वीरेंद्र जैन, कमलेश चैधरी, सुरेंद्र चुंडावत, बलवंत सिंह चैहान सहित कई समाजसेवियों ने विभिन्न गौशालाओं में छप्पन भोग कार्यक्रम के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
इस ऐतिहासिक आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करेगा। पदमावत मीडिया द्वारा आमजन से आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर इस आयोजन को सफल और यादगार बनाएं।कार्यक्रम के अंत में मयूरी नागदा ने सभी उपस्थित गौ भक्तों का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like