GMCH STORIES

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया 21वें कल्याण महाकुंभ का आमंत्रण

( Read 569 Times)

06 Jun 26
Share |
Print This Page

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिया 21वें कल्याण महाकुंभ का आमंत्रण

निम्बाहेड़ा। श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होने वाले 21वें कल्याण महाकुंभ में भागीदारी निभाने के लिए वेदपीठ की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। श्री कल्लाजी मंदिर न्यास के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कोटा स्थित लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात कर उन्हें कल्याण महाकुंभ में पधारने का विशेष आग्रह किया। मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया। इस दौरान उन्हें तुलसी माला पहनाते हुए उपरना एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मिक स्वागत एवं अभिनदंन किया गया। साथ ही श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से आयोजित होने वाले अष्टदिवसीय 21वें कल्याण महाकुंभ का भावपूर्ण निमंत्रण पत्र भी भेंट किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष को महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु, संत महात्मा एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। महाकुंभ के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, यज्ञ, भजन संध्या एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की भी जानकारी दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समय एवं कार्यक्रम की अनुकूलता के अनुसार महाकुंभ में शामिल होने का सतत प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि देश में लुप्त होती वैदिक संस्कृति को जीवंत बनाये रखने के लिए वेदपीठ की ओर से श्री कल्लाजी वैदिक विश्विद्यालय की स्थापना का स्तुत्य कार्य किया गया। जो अनवरत अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत है।  इस अवसर पर श्री कल्लाजी मंदिर एवं वेदपीठ से जुड़े पदाधिकारीयों ने लोकसभा अध्यक्ष को मंदिर की गतिविधियों तथा आगामी महाकुंभ की तैयारियों की भी जानकारी दी। निंबाहेड़ा विधायक श्री चंद कृपलानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को प्रदान किये गए निमंत्रण पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें कल्याणनगरी पधारने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को प्रेरणा मिलेगी ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like