जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जलते दीप और माणक राजस्थानी पत्रिका के प्रधान संपादक पदम मेहता को राजस्थानी भाषा के भगीरथ की उपमा दी है ।
पदम मेहता ने गुरुवार को अपने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास से उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात की और सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश के स्कूलों में राजस्थानी भाषा को लागू करने के आदेश की त्वरित पालना कराने का आग्रह किया।
मुख्य सचिव ने इस संदर्भ में मेहता को बधाई देते हुए उन्हें राजस्थानी के लिए भागीरथ के की उपमा से सम्बोधित किया और पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। साथ ही राजस्थानी के लिये हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।
*मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव और सचिव एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त से भी भेंट*
अपने एक दिवसीय जयपुर प्रवास पर पदम मेहता ने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अखिल अरोड़ा और सचिव जितेंद्र सोनी से मुलाकात कर राजस्थानी भाषा को प्रदेश में प्रमुखता दिलाने का आग्रह किया और तत्संबंधी पत्र भी प्रेषित किए। मेहता ने इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा से भी शिष्टाचार भेंट की।