GMCH STORIES

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

( Read 588 Times)

05 Jun 26
Share |
Print This Page
राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने राजस्थान और समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की।

देवनानी ने बाबा केदारनाथ के समक्ष राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता, जन कल्याण एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

देवनानी ने कहा कि हिमालय की गोद में स्थित बाबा केदारनाथ का पावन धाम भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यहां की दिव्यता और अलौकिक वातावरण श्रद्धालुओं को अध्यात्म से जोड़ने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि सनातन आस्था, तप, त्याग और आध्यात्मिकता का स्थल है, जहां पहुंचकर प्रत्येक श्रद्धालु को अद्भुत आत्मिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी इन दिनों पाँच दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर है । उनका शुक्रवार को बद्रीनाथ की यात्रा और हरिद्वार में गंगा आरती सहित अन्य कार्यक्रम है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like