GMCH STORIES

राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की उत्तराखण्ड यात्रा

( Read 554 Times)

05 Jun 26
Share |
Print This Page
राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की उत्तराखण्ड यात्रा

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपनी उत्तराखंड की पाँच दिवसीय यात्रा में यमुनोत्री ,गंगौत्री  और केदारनाथ के दर्शन के पश्चात शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। 

स्पीकर देवनानी ने बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के समक्ष राजस्थान और समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता, जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

विधानसाध्यक्ष देवनानी ने कहा कि बद्रीनाथ धाम सनातन संस्कृति, आस्था और अध्यात्म का केंद्र है, जहां श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि हिमालय की पावन वादियों में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। यह तीर्थस्थल देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है तथा यह मानवता, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देता है।

स्पीकर देवनानी ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पवित्र धाम भारतीय संस्कृति की जड़ों को सुदृढ़ करने और भावी पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देश वासियों के सुखद, सुरक्षित एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना करते हुए भगवान बद्रीविशाल से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like