GMCH STORIES

विश्व पर्यावरण दिवस पर पक्षियों के लिए बाँधे परिंडे, बेजुबानों को राहत देने की पहल

( Read 524 Times)

06 Jun 26
Share |
Print This Page

विश्व पर्यावरण दिवस पर पक्षियों के लिए बाँधे परिंडे, बेजुबानों को राहत देने की पहल

​कोटा |  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत तिब्बत सहयोग मंच की कोटा जिला टीम द्वारा पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी से त्रस्त बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने और उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानीय तलवंडी सर्किल स्थित उद्यान (पार्क) में सामूहिक रूप से परिंडे बाँधे गए।
​इस मानवीय और पर्यावरण-अनुकूल कार्यक्रम का कुशल संयोजन संगठन की प्रांतीय मंत्री श्रीमती हेमलता शर्मा तथा कोटा जिला अध्यक्ष डॉ. इन्दु बाला शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। पदाधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर उद्यान के विभिन्न वृक्षों पर पानी के परिंडे लटकाए और नियमित रूप से उनमें जल भरने का संकल्प भी लिया।
​पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ इस विशेष अवसर पर उद्यान परिसर में सघन पौधरोपण भी किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित सिंचन की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सेवा कार्यों को गति देने के लिए मंच की समर्पित मंत्री तथा उपाध्यक्ष रजनी शर्मा, हेमलता जोशी मनी जोशी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और अपना सक्रिय योगदान दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like