निम्बाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित निशुल्क आवसीय वेद विद्यालय में ज्येष्ठ शुक्ला 24 जून बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विशाल एवं भव्य यज्ञशाला में उपनयन संस्कार आयोजित किया जाएगा। जिसमें 54 नव प्रवेशी बटुको का वैदिक परंपरा अनुसार उपनयन संस्कार वेदपीठ के आचार्यो,वरिष्ठ बटुको के मंत्रोचार एवं बटुको के अभिवावको, परिजनों, वेदपीठ के न्यासियों, पदाधिकारियों एवं कल्याणभक्तों के सानिध्य में आयोजित होगा ।