GMCH STORIES

कल्याण महाकुंभ की भव्यता और विश्व शांति की कामना के साथ सामूहिक नवकार मंत्र जाप व रात्रि जागरण का हुआ आयोजन

( Read 268 Times)

30 Jun 26
Share |
Print This Page

कल्याण महाकुंभ की भव्यता और विश्व शांति की कामना के साथ सामूहिक नवकार मंत्र जाप व रात्रि जागरण का हुआ आयोजन

निंबाहेड़ा | सनातन धर्म और गुरु परंपरा की पोशक और संवाहक कल्लाजी वेदपीठ के 21वें कल्याण महाकुंभ को भव्यता प्रदान के साथ ही विश्व शांति की कामना करते हुए सोमवार सायं वेदपीठ परिसर में कल्याण नगरी के श्रावक श्राविकाओं  द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र के जाप किए गए । इस दौरान जैन धर्मावलंबियों ने कल्याण नगरी के राजाधिराज की प्रेरणा से आयोजित कल्याण महाकुंभ को भव्यता प्रदान करने के साथ ही सर्वत्र खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की गई । वेदपीठ की ओर से श्रावक श्राविकाओं का तुलसी माला और ऊपरना ओढ़ा कर स्वागत किया गया।

*ठाकुर जी की संध्या महाआरती के बाद कृष्णा शक्ति दल की माता बहनों और कल्याण भक्त श्रद्धालु महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में वेदपीठ पहुंचकर रात्रि जागरण के दौरान समस्त देवी देवताओं और ठाकुर जी के मनभावक भजनों की प्रस्तुति देते हुए यह कामना की कि 21वा कल्याण महाकुंभ धार्मिक दृष्टि से नया इतिहास रचे और दूर दराज से आने वाले सभी कल्याण भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो। 

*भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ आज*

मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के 21वें कल्याण महाकुंभ का भव्य शुभारंभ आज दशहरा मैदान स्थित ढाबेशवर महादेव मंदिर से प्रारंभ होने वाली भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा व कलश यात्रा के साथ होगा जिसमें 1100 कलश धारण किए माता बहनों के साथ ही नासिक के ढोल ,ताशा बैंड, 21 मालवीय ढोल, 11 बैंड, 51 अश्व व ऊंट,  ऊंट गाड़ियां ,अश्वरोही वीर वीरांगनाएं और बटुक ,300 गांवों की प्रभात फेरियो का समागम, तोप से पुष्प वर्षा के अलावा कई आकर्षण होंगे। जिनमें एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां, ठाकुर जी का सुसज्जित रथ ,बग्गी में भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ के साथ ही मार्ग में जगह-जगह वीर वीरांगनाओं द्वारा वीर रस से परिपूर्ण हथियारों से प्रदर्शन के अलावा मुख्य आकर्षण मुगलों के साथ श्री जयमल कल्ला काका भतीजा के युद्ध का सजीव प्रदर्शन होगा 

*नगर वासी पलक पावड़े बिछाकर करेंगे स्वागत और पूजा*

दशहरा मैदान से लेकर ठाकुर जी के मंदिर तक नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए लगभग 5 किलोमीटर की विशाल शोभा यात्रा का कल्याण नगरी वासी पलक पावड़े बिछाकर पग-पग पर आत्मिक स्वागत अभिनंदन करते हुए ठाकुर जी के रथ की पूजा करेंगे जिसकी सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है 

*प्रतिदिन 21 द्रव्यों से होगा ठाकुर जी का महा अभिषेक*

कल्याण महाकुंभ के आठों दिन ठाकुर श्री कल्लाजी सहित पंच देवों का 21 पवित्र द्रव्यों से प्रतिदिन मंगला दर्शन के साथ ही महा अभिषेक किया जाएगा 

*सातों दिन महा छप्पन भोग होगा न्योछावर*

कल्याण महाकुंभ के दौरान ठाकुर श्री कल्ला जी को नाना विध मिष्ठान एवं चटपटे व्यंजनों, सूखे मेवे और फलों का महा छप्पन भोग न्योछावर किया जाएगा जिसकी झांकी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like