GMCH STORIES

युवा अनुशासन और एकाग्रता का सशक्त माध्यम है शूटिंग : शाश्वत सक्सेना

( Read 1379 Times)

02 Aug 26
Share |
Print This Page
युवा अनुशासन और एकाग्रता का सशक्त माध्यम है शूटिंग : शाश्वत सक्सेना

चित्तौड़गढ़। यूथ मूवमेंट एवं अस्त्र विद्या शूटिंग रेंज के संयुक्त तत्वावधान में होटल कुंभा रिट्रीट, किला रोड पर रविवार को आयोजित 'शूटिंग चैम्पियनशिप 2K26' का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूथ मूवमेंट के संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने निशानेबाजी कर किया। राज्य एवं अंतरराज्यीय स्तर की इस प्रतियोगिता में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शुरू किया।

शुभारंभ के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शाश्वत सक्सेना ने कहा कि शूटिंग केवल पदक जीतने का खेल नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और निरंतर अवसर मिलने पर देश का युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा सकता है। गर्ल्स यूनिट की अध्यक्ष स्वाति ने भी खिलाड़ियों, विशेषकर बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

आयोजक एवं मुख्य कोच तुषार श्रीवास्तव तथा सहयोगी पार्टनर गजेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में निशानेबाजी के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के अनुरूप मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में सब-यूथ, यूथ, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर सीनियर वर्गों में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like