GMCH STORIES

वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, उदयपुर में खेल सप्ताह का सफल आयोजन

( Read 1567 Times)

21 Mar 26
Share |
Print This Page

वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, उदयपुर में खेल सप्ताह का सफल आयोजन

उदयपुर : वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, साई तिरुपति यूनिवर्सिटी, उदयपुर में 17 से 20 मार्च तक वार्षिक खेल सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय आयोजन के दौरान कई रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शतरंज, कैरम, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, दौड़ (100 और 200 मीटर), रस्साकशी, ईस्पोर्ट्स के साथ ही लेमन स्पून रेस, सैक रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, ट्रेजर हंट, रील प्रतियोगिता जैसे मजेदार इवेंट्स भी आयोजित किए गए।
इसमें विभिन्न खेलों में 150 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में जोश और उमंग का माहौल बना रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें राज्यवर्धन सिंह (शतरंज), प्रियांशु टेलर (कैरम), चंदन सिंह पुरोहित, प्रियंका खराड़ी (100 मीटर दौड़), शिवम लोहार (200 मीटर दौड़), जीतेंद्र सिरवी, निकिता कुमारी (बैडमिंटन), राकेश कुमार, कल्पेश गर्ग, भावेश शर्मा, विशाल कुमार (ईस्पोर्ट्स), शौर्यवीर सिंह, मोनिका कटारा (लेमन स्पून रेस), चंदन सिंह पुरोहित (सैक रेस), मुकेश चौधरी, भावना मेनारिया (म्यूजिकल चेयर रेस) व दीपक जोगी (रील प्रतियोगिता) स्वर्ण पदक विजेता रहे। वॉलीबॉल में तीसरा सेमेस्टर व रस्साकशी, ट्रेजर हंट में गोल्ड मेडल सातवां सेमेस्टर ने अपने नाम कर लिया। इसका सफल समन्वय डॉ. पाखुरी मेहता और डॉ. आयुष गर्ग द्वारा किया गया एवं सभा को संबोधित करते हुए, संस्थान के प्रधानाचार्य प्रो. खेमचंद गुप्ता ने विद्यार्थियों के समग्र विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। यह खेल सप्ताह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में सफल रहा। 
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like