GMCH STORIES

डॉ. एस.बी. नागर को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा

( Read 821 Times)

11 Apr 26
Share |
Print This Page

डॉ. एस.बी. नागर को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा

नागर राजस्थान विद्यापीठ   के संघटक माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी सांयकालीन महाविद्यालय एवं फेकल्टी ऑफ रिहेबिलिटेशन साईंसेज के डीन डॉ. सत्यभूषण नागर को फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास के क्षेत्र मे किये गए श्रेष्ठ अकादमिक कार्यों के लिए जयपुर मे आयोजित राजस्थान फिजियोथेरेपी समिट 2026  के समापन समारोह मंे  मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार मे उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
डॉ. नागर द्वारा सात पुस्तकें व तीस से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किये गए है तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय काँफेन्स मे पचास से अधिक पेपर प्रस्तुत किये गए हैं एवं दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जर्नल भी सम्पादित कर रहे हैं तथा इससे पूर्व भी इनको कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आई.ए.पी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव झा, राजस्थान स्वास्थ विज्ञान विश्वविद्यालय मे फिजियोथेरेपी संकाय के डीन डॉ. ध्रुव तनेजा, तथा जयपुर के प्रसिद्ध सर्जन एवं चेयरमेन रॉयल ऑर्थोपदिक हॉस्पिटल जयपुर डॉ आशीष मितल, व आई.ए.पी ट्रेजरार डॉ रूचि वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।  
इस काँफ्रेस मे देश विदेश के करीबन पंद्रह सो फिजियोथेरेपीस्ट ने भाग लिया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like