GMCH STORIES

**शायराना उदयपुर का वार्षिक शिखर सम्मान  शायराना उदयपुर 2025

( Read 926 Times)

09 Apr 26
Share |
Print This Page
**शायराना उदयपुर का वार्षिक शिखर सम्मान  शायराना उदयपुर 2025


साहित्य की पिछले 15 वर्षों से निःशुल्क सेवा करने वाले शायराना उदयपुर परिवार का राज्य स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया प्रति वर्ष दिया जाने वाला शायराना उदयपुर सम्मान 2025 भीलवाड़ा  के साहित्यकार डॉ अवधेश कुमार जौहरी दिया को दिया गया जौहरी हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य के पद पर रहते हुए लगभग 50 से अधिक पुस्तकों का लेखन कर कई राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलनो में शिरकत करते हुए राजस्थान का नाम रोशन किया है इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र , मोमेंटो,शॉल, पगड़ी , उपर्णा , के साथ शायराना उदयपुर सम्मान 2025 दिया गया





ये पुरस्कार मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त गीतेशश्री मालवीया ने प्रदान किया
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजस्थान गौरव सम्मानित डॉ जिनेन्द्र शास्त्री तथा अध्यक्षता ऐश्वर्या कॉलेज प्रबन्ध निदेशक डॉ सीमा सिंह ने की
इस अवसर पर डॉ अवधेश जौहरी ने मां पर भावुक कर देने वाली कविता सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया
डॉ जिनेन्द्र शास्त्री ने साहित्य को युवा पीढ़ी के लिए औषधि बताते हुए साहित्य सहभागिता निभाने पर बल दिया
सीमा सिंह ने साहित्य को मूल्य रोपण का सशक्त साधन बताया
राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ कोटा उदयपुर कांकरोली प्रतापगढ़ जिलों से कवियों ने अपनी कविता सुना कर कवि समारोह को उल्लास उमंग से भर दिया
शायराना उदयपुर परिवार के संस्थापक मनोज गीतांकर ने वर्षपर्यंत  हुए कवि सम्मेलनों की जानकारी देते हुए आगामी भावी राज्य स्तरीय कवि सम्मेलनों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए साहित्य कार्यशालाओं एवम् लिटरेचर फेस्टिवल पर होने वाली कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला
संचालन मनोज आंचलिया सीमा वेद ने किया इस अवसर पर मनमोहन मधुकर बाल कृष्ण त्रिपाठी  गुलजार प्रतापगढ़ी श्याम मठपाल इजीनियर सी पी जैन मंजूर हुसैन निशित चापलोत मुरलीधर गट्टानी हाजी मोइनुद्दीन गोपाल लाल स्वर्णकार रिमझिम शर्मा शामिल शेख
प्रकाश शर्मा अनिता अन्ना डॉ शीतल श्रीमाली मोहन लाल जाट प्रशांत फ़लेजा गौतम मीणा अखिलेश जोशी गोविंद  ओड,मनीष व्यास, महावीर जावरीया लोकेश वैष्णव हेमंत सूर्यवंशी चंद्र प्रकाश विजय राज कुमावत पंकज जोशी रोडवेज प्रबंधक महेश उपाध्याय जिग्नेश शर्मा डॉ राधिका लड्ढा सूर्यप्रकाश सुवालका संतोष अग्रवाल  ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी
 कार्य क्रम प्रभारी मनीष चौबीसा ने कवियो की समाज सुधार भूमिका पर प्रकाश डाला


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like