GMCH STORIES

विद्यापीठ - कर्पूर चन्द्र कुलिष शोध संस्थान का उद्घाटन समारोह गुरूवार को

( Read 467 Times)

20 May 26
Share |
Print This Page

विद्यापीठ - कर्पूर चन्द्र कुलिष शोध संस्थान का उद्घाटन समारोह गुरूवार को

उदयपुर |  राजस्थान विद्यापीठ विष्वविद्यालय की ओर से प्रतापनगर स्थित प्रषासनिक भवन स्थापित कर्पूर चन्द्र कुलिष शोध संस्थान का उद्घाटन समारोह गुरूवार को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा। कुलपति प्रो. षिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि  राजस्थान पत्रिका के प्रधान सम्पादक डाॅ. गुलाब कोठारी, कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर करेंगे।
कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि शोध संस्थान में कर्पूर चन्द्र कुलिष के साहित्य, पत्रकारिता, विचारधारा एवं जीवन यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, पुस्तकें तथा संस्मरणों का संग्रह रखा जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को भारतीय पत्रकारिता के मूल्यों, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना है।
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि कर्पूर चन्द्र कुलिष ने पत्रकारिता को केवल समाचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे समाज जागरण और राष्ट्र चेतना का माध्यम बनाया। उनके विचार आज भी युवाओं को सकारात्मक सोच, निष्पक्ष अभिव्यक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करते हैं। शोध संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके जीवन दर्शन एवं लेखन पर अध्ययन एवं शोध का अवसर मिलेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like