उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) उदयपुर के कैम्ब्रिज विंग की प्राइमरी ईयर-3 की छात्रा एरिशा नैनावाटी ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (ैव्थ्) द्वारा आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम (इंटरनेशनल रैंक-1) एवं जोनल स्तर पर प्रथम (जोनल रैंक-1) स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं शहर का गौरव बढ़ाया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एरिशा को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस तथा ₹1,000 का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि एरिशा की सफलता उनकी वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासु प्रवृत्ति, निरंतर मेहनत एवं अनुशासित अध्ययन का परिणाम है।
विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि एरिशा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करेंगी। उनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
प्रधानाचार्य संजय नरवरिया एवं समस्त शिक्षकगण ने एरिशा को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हें अगस्त माह में होने वाले विशिष्ट समारोह में सम्मानित किया जाएगा ।