GMCH STORIES

4 साल बाद कनाडा से लौटे मेहुल राजपुरोहित, एक्टर भरत अजमानी ने किया मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

( Read 377 Times)

11 Apr 26
Share |
Print This Page

4 साल बाद कनाडा से लौटे मेहुल राजपुरोहित, एक्टर भरत अजमानी ने किया मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

जालोर जिले के सांथू गांव के मेहुल राजपुरोहित आज से ठीक 4 साल पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे। मेहुल राजपुरोहित को बचपन से जुनून था कि वो इंजीनियरिंग करेंगे और वो भी विदेश की धरती पर आकर, फिर ऐसा दिन आया कि उन्हें कनाडा जाने का योग बना लेकिन परिवार वालों की भावना और मां की ममता पिता का स्नेह अपने जिगर के टुकड़े को पढ़ाई के लिए इतना दूर भेजना उनके लिए बहुत मुश्किल था लेकिन सबने दिल पर पत्थर रख के पिता शांतिलालजी पुरोहित और पूरे परिवार ने अनुमती दी कि जाओ बेटा मेहनत करो और आगे बढ़ो और समाज का नाम रोशन करो, फिर क्या था, मेहुल ने उड़ान भरी। वहा जाकर मेहुल राजपुरोहित ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करके कनाडा में स्थायी रूप से नौकरी भी ले ली। एक ख़ुशी के साथ दूसरी ख़ुशी भी, 26 अप्रैल में उनकी शादी होने वाली है तो मेहुल राजपुरोहित ने कनाडा से भारत के लिए उड़ान भरी और देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर पहुँचे, वहां उनके स्वागत के लिए उनके पिता जी, उनकी बहन और उनके मामा अभिनेता भरत अजमानी, राज भाई, और रेकोला पीआर के फाउंडर लक्ष्मणजी भी मौजूद थे, बड़ा ही भावुक पल था 4 साल बाद अपने पिता और अपनी प्यारी बहन से मिलकर मेहुल और वहा खड़े सब लोग उनके प्यार और स्नेह को देखकर गदगद हो गए। मेहुल राजपुरोहित ने अपने पिता जी और मामा अभिनेता भारत अजमानी से आशीर्वाद लिया और वहां आये सभी का धन्यवाद किया। सबने मेहुल राजपुरोहित को माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर शादी के लिए बधाई दी!


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like