GMCH STORIES

मुकेश ओझा की भोजपुरी फिल्म 'शिकारी' 22 मई को मुंबई में रिलीज, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का डोज़

( Read 697 Times)

20 May 26
Share |
Print This Page

मुकेश ओझा की भोजपुरी फिल्म 'शिकारी' 22 मई को मुंबई में रिलीज, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का डोज़

"

मुंबई –20 मई 2026 बिहार झारखंड में तहलका मचाने के बाद अब मुंबई के सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार अभिनेता मुकेश ओझा अपनी पहली फिल्म से दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। अब यह भोजपुरी फिल्म 'शिकारी' 22 मई को मुंबई के सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है। अनिता सिने एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस एडवेंचर थ्रिलर फिल्म में मुकेश ओझा के साथ संचिता बनर्जी, मनी भट्टाचार्य, रौशन शर्मा, रोहित सिंह मटरू, सोनालिका प्रसाद, जोया खान , गौरी शंकर और पल्लवी गिरी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं।

फिलम की कहानी, निर्माण और निर्देशन मनोज एस. तोमर ने किया है, जबकि पटकथा और संवाद पिनाकी घोष और सूरज कुमार ने लिखे हैं। मोहित सिंह (एमआर. हिट) ने फिल्म के लिए रोमांचक संगीत तैयार किया है, और गीत लेट श्याम देहाती, पवन मिश्रा, मनोज एस. तोमर और लाला सुजीत लाल ने लिखे हैं।

मुकेश ओझा कहते हैं, "शिकारी' एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को पूरी तरह से एंटरटेन करेगी। इसमें रोमांच, एक्शन और इमोशंस का परफेक्ट मिक्स है। हमारी पूरी टीम ने इस फिल्म को बनाने में दिल से काम किया है, और मुझे पूरा विश्वास है कि ऑडियंस इसे पसंद करेगी।

फिलम की टीम में अनिता सिने एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस (निर्माता), नीरद मित्तल (कार्यकारी निर्माता), गोपाल सिंह (क्रिएटिव निर्माता), मनोज एस. तोमर (निर्देशक और निर्माता), पिनाकी घोष और सूरज कुमार (पटकथा और संवाद), मोहित सिंह (एमआर. हिट) (संगीतकार) जैसे कई नाम शामिल हैं।

फिलम 'शिकारी' 22 मई 2026 को मुंबई और महाराष्ट्र के विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों से अनुरोध है कि वे इस रोमांचक भोजपुरी फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघर में जाकर देखें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like