GMCH STORIES

विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

( Read 728 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

विश्व सिनेमा के इतिहास, उसकी कलात्मक विरासत और फिल्म निर्माण की विकास यात्रा को समर्पित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’ का आयोजन मुम्बई में किया जा रहा है। विश्व सिनेमा, साहित्य और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण का यह अद्वितीय उत्सव वैश्विक फिल्म संस्कृति, साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम होगा। इस प्रतिष्ठित परियोजना को अमेज़न प्राइम वीडियो तथा शोरलाइन एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर बहुचर्चित अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘द सिनेमा – अ ब्रीफ़ हिस्ट्री ऑफ वर्ल्ड सिनेमा (1821–2025)’ को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन, लेखन एवं छायांकन प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय फिल्मकार विंस डियस ने किया है, जिनकी रचनात्मक दृष्टि विश्व सिनेमा के इतिहास, भावनात्मक कथानक और कलात्मक दृश्य संरचना का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है। यह महत्वाकांक्षी सिनेमाई परियोजना विश्व सिनेमा की उत्पत्ति, विकास, कलात्मक आंदोलनों, मूक फिल्मों, महान फिल्म हस्तियों और तकनीकी क्रांतियों की रोमांचक यात्रा को दर्शाती है। इस विशेष समारोह का एक और प्रमुख आकर्षण होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित पटकथा पुस्तक ‘वॉटरमैन – द लीजेंड ऑफ इवोल्यूशन’ का आधिकारिक विमोचन। विंस डियस द्वारा लिखित यह पटकथा कल्पना, विकासवाद, पौराणिक तत्वों और सिनेमाई कथानक का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करती है। विंस डियस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, छायाकार, अभिनेता और लेखक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रसिद्ध ड्रैकुला टेलीविजन प्रस्तुतियों से की और बाद में फिल्म निर्माण, पुस्तक लेखन तथा वैश्विक सिनेमाई परियोजनाओं के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी रचनात्मक शैली में गॉथिक फैंटेसी, सिनेमा का इतिहास, मानवीय भावनाएं और कलात्मक दृश्य संरचना का अनूठा समन्वय दिखाई देता है। हॉलीवुड और भारत के विभिन्न स्थानों पर फिल्माई गई इस परियोजना में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने सहभागिता निभाई है। फिलवक्त विंस डियस के निर्देशन में दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजनाएं भी निर्माणाधीन हैं— 'द एक्टर्स' और 'वैम्पायर रॉहाइड' इन फिल्मों का निर्माण अश्विन देढिया एवं संजय वाया द्वारा किया जा रहा है। दोनों परियोजनाएं वैश्विक स्तर पर कलात्मक सिनेमा, फैंटेसी कथानक और प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुति का नया अध्याय लिखने की दिशा में अग्रसर हैं।
इस समारोह के दौरान 'वॉटरमैन – द लीजेंड ऑफ इवोल्यूशन’ पुस्तक का विमोचन प्रसिद्ध निर्माता अश्विन देढिया द्वारा किया जाएगा, जो ‘वैम्पायर रॉहाइड’ और ‘द एक्टर्स’ जैसी परियोजनाओं से जुड़े हैं। इस अवसर पर पुस्तक की प्रथम प्रति राज भानोट (‘द सिनेमा’) तथा डॉ. दीक्षित (‘वॉटरमैन’) को भेंट की जाएगी। यह पुस्तक विश्वभर में अमेज़न, बार्न्स एंड नोबल, वॉलमार्ट, गूगल बुक्स, फ्लिपकार्ट, वॉटरस्टोन्स, बुकटोपिया सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपलब्ध है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like