GMCH STORIES

31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी आध्यात्मिक फिल्म "हनुमान अंश"

( Read 533 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page

31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी आध्यात्मिक फिल्म "हनुमान अंश"

मुंबई: सनातन संत परंपरा और परम पूजनीय संत श्री नीब करौरी बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक संदेश से प्रेरित बहुप्रतीक्षित फिल्म "हनुमान अंश" आगामी 31 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म श्रद्धा, सेवा, करुणा और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति का दिव्य संदेश बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी।

"हनुमान अंश" किसी पारंपरिक बायोपिक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक अनुभव है, जो श्री नीब करौरी बाबा की शिक्षाओं—"सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो, सबको भोजन कराओ और राम का स्मरण करो"—को भावनात्मक और प्रभावशाली ढंग से दर्शकों तक पहुँचाती है।

फिल्म के भव्य ट्रेलर लॉन्च के बाद इसे मीडिया, फिल्म जगत और श्रद्धालुओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। रिलीज़ से पहले आयोजित विशेष स्क्रीनिंग्स में भी दर्शकों ने फिल्म की भावनात्मक गहराई, भक्तिमय प्रस्तुति, मधुर संगीत और श्री नीब करौरी बाबा की शिक्षाओं के संवेदनशील चित्रण की जमकर सराहना की। इन सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

फिल्म में शोभिना डब्ल्यू सत्या, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के लेखक एवं निर्देशक विशाल चतुर्वेदी हैं, जबकि रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर एवं विशाल चतुर्वेदी इसके निर्माता हैं। फिल्म का निर्माण स्वम्भू मीडिया नेटवर्क के बैनर तले किया गया है। फिल्म का अखिल भारतीय वितरण सिनेपोलिस द्वारा किया जा रहा है।

"हनुमान अंश" केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि श्रद्धा, प्रेम, सेवा और आत्मिक शांति का अनुभव है। यह फिल्म भक्तों, परिवारों और भारतीय संस्कृति व संत परंपरा से जुड़े प्रत्येक दर्शक के लिए एक प्रेरणादायी सिनेमाई यात्रा साबित होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like