GMCH STORIES

लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित हुई अशोका पैलेस में

( Read 1029 Times)

09 Feb 26
Share |
Print This Page

लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित हुई अशोका पैलेस में

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी एवं एक शाम उदयपुर रत्न डाॅ. इक़बाल सागर के नाम रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में संपन्न हहुई। इस अवसर पर  शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाएं प्रस्तुत कर वातावरण भावपूर्ण बना दिया।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी में जनवरी माह की  काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिता जैन,  द्वितीय स्थान शेख मुहम्मद हनीफ रजवी तथा तृतीय स्थान श्री बंसीलाल लोहार ने प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को विशेष पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. प्रेम भंडारी, विशिष्ट अतिथि डाॅ. जोहरा खान तथा डाॅ. शीतल श्रीमाली एवं अध्यक्षता मुकेश माधवानी ने की।

संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बताया कि  गोष्ठी में डाॅ. प्रेम भंडारी, शाहिद हुसैन शैदा,  पं.पुरूषोत्तम शाकद्वीपीय "प्रेमी" ,  प्रोफेसर विमल शर्मा, सुभाष अग्रवाल साकी, गुलजार चित्तौडगढी, संजय गुप्ता देवेश, शाद उदयपुरी, एडवोकेट रियाज खान, शकील अलाउद्दीन,  अरुण त्रिपाठी, श्रेणीदान चारण, डॉ. इशाक फुर्कत,डॉ. इक़बाल सागर, बंशीलाल लोहार, अखिलेश जोशी, प्रकाश तातेड, डाॅ. शीतल श्रीमाली,  अनिता जैन, वंदना गुप्ता, रेशमा शर्मा,कमल प्रकाश मेहता, अरूण चौबीसा, अकबर शाद, डॉ नरेश शर्मा, पंडित मनमोहन मधुकर, चंद्रेश खत्री ,डॉ राजकुमार राज ,डॉक्टर नम्रता जैन, मनोहर लाल मुखिया, पूनम भू पूनम ,ममता महात्मा, मीनाक्षी पंवार , एडवोकेट देवेंद्र सिंह हिरण ,डॉ. गोपाल राज गोपाल और डॉ. जोहरा खान आदि  ने अपनी रचनाएं सुनाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like