GMCH STORIES

आम बजट 2026 देश को नई दिशा और प्रगति देने वाला, विजन 2047 के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है : चौधरी 

( Read 1016 Times)

08 Feb 26
Share |
Print This Page
आम बजट 2026 देश को नई दिशा और प्रगति देने वाला, विजन 2047 के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है : चौधरी 

उदयपुर पटेल सर्कल स्थित मीडिया सेंटर भाजपा कार्यालय पर आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। भारत सरकार के केंद्रीय  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। साथ ही उनके द्वारा बीबी जी राम जी के बारे में भी विस्तृत रूप से पत्रकारों की जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रेस वार्ता का स्वागत व संचालन मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत द्वारा किया गया। प्रारंभ में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद हेमंत बोहरा के और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आम बजट 2026 देश को नई दिशा और प्रगति देने वाला है। ये विजन 2047 के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है यह बजट किसान समृद्धि और ग्रामीण सशक्तिकरण का ऐतिहासिक बजट है । प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2026 में भारत के कृषि पशुपालन मत्स्य पालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी गई है जिसमें किसानों का खेती में लागत मूल्य घटने आय बढ़ाने खेती को लाभकारी बनाने खेती को आधुनिक बनाने और गांव को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए बजट की प्रमुख घोषणाएं जिनमे कृषि संबंधी कार्यकलाप पर प्रमुख मदों का व्यय 162671 करोड रुपए है वहीं ग्रामीण विकास पर प्रमुख मदो का व्यय 273108 करोड रुपए है। इसके प्रमुख विशेषताएं कृषि उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया है जिसमें उन्नत बीज फसल पर विविधिकारण वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दिया गया है एमएसएमई और कृषि आधारित उद्योग हेतु 10000 करोड़ का प्रावधान किया गया है जिसमें खाद्य प्रसंस्करण डेयरी और कृषि स्टार्टअप को वित्तीय सहायता देना आदि शामिल है किसान महिला और युवा सशक्तिकरण के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप को बढ़ावा दिया गया है ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देना लखपति दीदी योजना का विस्तार  ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए स्वरो।जगार के अवसरों में वृद्धि की गई है पशुपालन और पशु चिकित्सा क्षेत्र में टीकाकरण बेहतर पशु आहार योजना लागू की जाएगी पशुधन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे देश के विभिन्न क्षेत्रों में 500 जलाशयों का निर्माण किया जाएगा 30 इलाकों में काजू एवं चंदन का विकास किया जाएगा रेशम एवं जूट को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना का निर्माण किया जाएगा। 
कृषि मंत्री ने बताया कि वित्त एवं अर्थव्यवस्था की बात करें तो यह बजट आर्थिक अनुशासन और तेज विकास का संतुलित दस्तावेज है राजकोषीय घाटा घटकर 4.3 प्रतिशत किया गया। कर व्यवस्था का सरलीकरण किया गया ताकि संशय काम और भरोसा अधिक हो मध्यम वर्ग को राहत और निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए इसमें विशेष ख्याल रखा गया है वही एमएसएमई और छोटा उद्योग बनेगा भारत की बड़ी ताकत एमएसएमई ग्रोथ फंड 10000 करोड़ और सस्ता ऋण तेज भुगतान व्यवस्था लागू की जाएगी वही मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और निर्यात को प्रोत्साहन दिया जाएगा। शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में शिक्षा को रोजगार से जोड़ने वाला बजट है औद्योगिक गलियारो के पास विश्वविद्यालय नगर होगा टायर 2 और टीयर 3 शहरों में स्किल हब तैयार होंगे वहीं एबीजीसी लैब भविष्य की तकनीक की तैयारी की जाएगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इलाज सस्ता और स्वास्थ्य सुलभ रहेगा कैंसर और दुर्लभ रोगों की दवाइयां पर टैक्स छूट रहेगी एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स की बड़ी भर्ती होगी पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा। आधारभूत संरचना में तेज कनेक्टिविटी ही तेज विकास की कुंजी है पूंजीगत व्यय 12.2 लाख करोड़ 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग रेल कॉरिडोर बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स का विस्तार होगा। रेलवे और परिवहन क्षेत्र की बात करें तो यह अब भारत की आर्थिक रीढ बनेंगे। 12.2 लाख करोड़ का ऐतिहासिक निवेश इस इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति प्रदान करेगा। 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग और वाराणसी पटना में आधुनिक नदी बंदरगाह माल ढुलाई सस्ती और तेज होगी साथ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर व्यापार पर्यटन और रोजगार के नए विकास मार्ग बनाएगा। रेल फ्रंट कॉरिडोर से उद्योग और किसने की उपज सीधे बाजार तक पहुंचेगी जल थल और नभ को जोड़ने वाली एकीकृत लॉजिस्टिक्स व्यवस्था भारत ट्रेड नेट प्लेटफार्म होगा।
टायर 2 टायर 3 शहरों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से सीधा जोड़ना भी उद्देश्य रहेगा। रेलवे और परिवहन परियोजनाओं से लाखों नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। 
ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में हरित विकास से सुरक्षित भविष्य का ध्यान रखा गया है कार्बन कैप्चर के लिए 20000 करोड़ सोलर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाएगा वहीं परमाणु ऊर्जा को सशक्त करना भी उद्देश्य रहेगा। टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत बनेगा टेक्नोलॉजी महाशक्ति सेमीकंडक्टर मिशन। रेयर अर्थ मिनिरल्स क्लस्टर के क्षेत्र में 40000 करोड़ का निवेश होगा। महिला और सामाजिक न्याय नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है शी मार्ट से महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा हर जिले में बालिका छात्रावास दिव्यांग जनों के लिए आधुनिक सहायता उपकरण प्रदान किए जाएंगे। ग्रामीण विकास गांव से वैश्विक बाजार तक की यात्रा ग्राम स्वराज योजना ग्रामीण हस्तशिल्प व उत्पादों की ब्रांडिंग पशुपालन और देरी से नई आए होगी वहीं शहरी विकास में टायर 2 टायर 3 शहर बनेंगे विकास के इंजन 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर स्मार्ट परिवहन और इको फ्रेंडली शहर होगा पर्यटन संस्कृति के क्षेत्र में विरासत से विकास को क्या ध्यान में रखा गया है 15 ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प होगा डिजिटल हेरिटेज मिशन और 10000 टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण होंगे। 
निर्यात और व्यापार के क्षेत्र में भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाना लक्ष्य है एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन एमएसएमई को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना लॉजिस्टिक्स लागत में कमी को ध्यान में रखा जाएगा यह बजट गरीब किसान युवा महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला बजट है यह बजट रोजगार निवेश और आत्मनिर्भर भारत का स्पष्ट रोड मैप है यह बजट विकसित भारत 2047 की मजबूत नीव रखता है।

प्रेस वार्ता में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा पूर्व विधायक डॉ बीएल चौधरी भाजपा शहर मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत भाजपा देहात महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी दीपक शर्मा शंभू गमेती महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता जोशी साहिल प्रीति रांका व कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रेस वार्ता में प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बंधु और छाया कर बंधु उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like