GMCH STORIES

केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी का 8 फरवरी को उदयपुर प्रवास 

( Read 1150 Times)

06 Feb 26
Share |
Print This Page

केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी का 8 फरवरी को उदयपुर प्रवास 

उदयपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार भागीरथ चौधरी 8 फरवरी को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। 
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा किसान मोर्चा की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता करेंगे और कृषि क्षेत्र से संबंधित विषयों पर प्रेस को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान प्रतिनिधियों से सीधा संवाद भी करेंगे तथा उनके प्रश्नों एवं सुझावों पर चर्चा करेंगे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like