GMCH STORIES

रक्तदान: थैलेसीमिया बच्चों को जीवनदान" राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता 700 प्रविष्ठियां प्राप्त

( Read 1354 Times)

28 May 26
Share |
Print This Page
रक्तदान: थैलेसीमिया बच्चों को जीवनदान" राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता 700 प्रविष्ठियां प्राप्त

कोटा । समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत गांधीनगर गुजरात द्वारा आयोजित रक्तदान, थैलेसीमिया बच्चों को जीवनदान" राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में अब तक 700 प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी हैं। यह जानकारी देते हुए संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ' स्नेहिल ' ने बताया कि प्रविष्ठियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मई हैं। इच्छुक प्रतियोगी इस तिथि तक अपनी प्रविष्ठियां भेज सकते हैं।
       राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने बताया कि आगामी रक्तदान दिवस 16 जून के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से साहित्यकारों का व्यापक उत्साह देखने को मिला है। इतने बड़े पैमाने पर प्रविष्टि आना स्वयं दर्शाता है कि लोगों में रक्तदान के प्रति कितनी जागरूकता है। संस्थान ने रक्तदान को इस वर्ष से स्थाई समाज सेवा प्रकल्प में जोड़ा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अनेक साहित्यकारों ने अपील की थी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर  94146 61688 पर संपर्क किया जा सकता है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like