उदयपुर। विप्र फाउंडेशन एवं उसके प्रकल्प शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ, जोन-1ए के तत्वावधान में रविवार को प्रताप गौरव केंद्र, टाइगर हिल्स, उदयपुर में भव्य विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह, आरएएस सम्मान समारोह एवं सिविल सेवा मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया।
विप्र फाउंडेशन जोन-1ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि समारोह में अकाउंट्स, नर्सिंग, असिस्टेंट प्रोफेसर, आयुर्वेद एवं होम्योपैथी नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, इंजीनियर, अध्यापक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), पीएचडी, विभिन्न विषयों के गोल्ड मेडलिस्ट, खेल प्रतिभाओं तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं सहित 250 से अधिक विप्र प्रतिभाओं एवं विप्र विभूतियों का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य आयोजक एवं शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. एच.आर. दवे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम सिखवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष (राजस्थान) सतीश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल, शिक्षाविद् आर.एस. व्यास, पूर्व राज्य मंत्री जगदीशराज श्रीमाली, पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली, रोहित पांडे, मधुसूदन पालीवाल, नीरज नागदा, दिनेश शुक्ला, मनीष तिवारी, हेमंत आमेटा, दीपिका मेनारिया,अर्चना शर्मा, चित्रा मेनारिया पंकज शर्मा, हरीश शर्मा,सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विप्र समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने बताया कि समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित विप्र विभूतियों में वीर चक्र प्राप्तकर्ता दुर्गाशंकर पालीवाल, पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल (पिपलांत्री), सुप्रसिद्ध साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं ख्यातनाम कवि गिरीश पालीवाल 'विद्रोही', भूपेंद्र श्रीमाली (सुपुत्र मोहन श्रीमाली, हल्दीघाटी) तथा फिल्मकार एवं शोधकर्ता लोकेश पालीवाल का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आरएएस एवं अन्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित निर्मला मेनारिया, भरत जोशी, रवि शर्मा, नीरज शर्मा, भारती शर्मा, संजना शर्मा, विकास पाराशर, जिज्ञासा शर्मा, आकांक्षा व्यास, गोविंद सुखवाल, आदित्य शर्मा, सुलेखा शर्मा, दीपक व्यास, अनुपम शर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, राजश्री पारीक एवं हितेश त्रिवेदी (तहसीलदार) को मंचासीन अतिथियों के साथ सम्मानपूर्वक बैठाया गया तथा उन्हें मोठड़ा, उपरणा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदित किया गया।
इसके साथ ही मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले गोपाल मेहता मेनारिया, रमेश नागदा, प्रकाश शर्मा सहित अन्य पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
सिविल सेवा मार्गदर्शन सेमिनार में चयनित अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि "समाज हमारी जड़ें हैं, हम अपनी जड़ों से कभी नहीं कटेंगे।" उन्होंने समाज के विद्यार्थियों को हरसंभव मार्गदर्शन एवं सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि सच्ची लगन, कठिन परिश्रम और समय पर सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।
शिक्षा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता ने बताया कि कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व अतिथियों का हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, महाराणा प्रताप एवं भगवान परशुराम की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विप्र प्रार्थना का सामूहिक गायन किया गया तथा आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का शॉल, उपरणा, स्मृति-चिह्न एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया।
डॉ. एच.आर. दवे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा इन प्रतिभाओं को शीघ्र हीआर ए एस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कई विषयों की नि:शुल्क कक्षाएं तथा करियर काउंसलिंग उपलब्ध करवाने की घोषणा की । कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा दवे एवं भूपेंद्र शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि सत्यनारायण श्रीमाली ने अपने संबोधन में कहा कि आरएएस एवं अन्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित विप्र युवाओं पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं को भविष्य में और उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस अभिनव एवं प्रेरणादायी सम्मान समारोह की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर नेशनल युथ पार्लियामेंट आफ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीईओ ललित नारायण आमेटा की पुस्तक "युवाओं का सर्वोच्च विकास- दर्पण" का विमोचन अतिथियों के हाथों किया गया। आमेटा के अनुसार युवाओं के केरियर निर्माण में इस पुस्तक की प्रमुख भूमिका रहेगी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय संरक्षक व पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने अधिक से अधिक युवाओं व बालक बालिकाओं को उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ सही समय पर सही मार्गदर्शन लेने का आव्हान किया।अंत में धन्यवाद एवं आभार प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पालीवाल ने ज्ञापित किया।