GMCH STORIES

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कल होगा स्मृति व्याख्यान

( Read 522 Times)

30 Jul 26
Share |
Print This Page

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कल होगा स्मृति व्याख्यान

 

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा "मोहनलाल सुखाड़िया स्मृति व्याख्यान-2026" का आयोजन 31 जुलाई (शुक्रवार) प्रातः 11 बजे विश्वविद्यालय के बप्पा रावल सभागार, विश्वविद्यालय अतिथि गृह में किया जाएगा।

इस वर्ष स्मृति व्याख्यान का विषय "युवा एवं आंतरिक सुरक्षा" रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी होंगे, जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा करेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार व्याख्यान का उद्देश्य युवाओं में आंतरिक सुरक्षा, राष्ट्रीय दायित्वों एवं समकालीन चुनौतियों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श करना है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं मानस सचिव द्वारा निभाई जा रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like