GMCH STORIES

वीणा म्यूजिक एंड इवेंट्स के निदेशक प्रसनजीत मालू ‘राजस्थान गौरव अवार्ड-2026’ से सम्मानित

( Read 506 Times)

02 Aug 26
Share |
Print This Page
वीणा म्यूजिक एंड इवेंट्स के निदेशक प्रसनजीत मालू ‘राजस्थान गौरव अवार्ड-2026’ से सम्मानित

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के प्रतिष्ठित “राजस्थान गौरव अवार्ड-2026” से वीणा म्यूजिक एंड इवेंट्स के निदेशक प्रसनजीत मालू को इवेंट इंडस्ट्री में उनके उत्कृष्ट, नवाचारपूर्ण एवं अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जयपुर के होटल राजपूताना शेरेटन में संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

प्रसनजीत मालू ने पिछले कई वर्षों में इवेंट उद्योग को अधिक संगठित, पेशेवर और आधुनिक स्वरूप प्रदान करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में वीणा म्यूजिक एंड इवेंट्स ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक, कॉर्पोरेट, सामाजिक और विशेष आयोजनों का सफल संचालन कर राजस्थान को एक प्रमुख इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उनकी नेतृत्व क्षमता और उद्योग के विकास के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें एसोसिएशन ऑफ इवेंट एंटरप्रेन्योर्स (एओआई ), राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है। यह दायित्व उन्हें इवेंट उद्योग के हितों के संरक्षण, संगठनात्मक नेतृत्व और दूरदर्शी कार्यशैली के लिए प्रदान किया गया।

*सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे*ने कहा कि अपने कार्यों से राजस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने प्रसनजीत मालू के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनके पिता, वीणा म्यूजिक ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय के. सी. मालू के योगदान को भी भावपूर्ण शब्दों में याद किया।

*राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय के. सी. मालू * ने राजस्थानी लोकसंगीत, लोकसंस्कृति और मातृभाषा के संरक्षण एवं वैश्विक प्रचार-प्रसार में जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने सुदूर गाँवों और ढाणियों में छिपी लोक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराए, जिससे हजारों कलाकारों को पहचान और आजीविका दोनों मिलीं। उनके असामयिक निधन से राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रसनजीत मालू ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों, वीणा म्यूजिक एंड इवेंट्स की पूरी टीम तथा इवेंट उद्योग से जुड़े सभी साथियों को देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी राजस्थान को वैश्विक इवेंट मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

समारोह में संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, प्रख्यात विधिवेत्ता एच.सी. गणेशिया तथा मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी गोविंद पारीक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को भी “राजस्थान गौरव अवार्ड-2026” से सम्मानित किया गया।

*9 अगस्त को प्रधानमंत्री संग्रहालय में होगा ‘दिल्ली गौरव अवार्ड-2026’*

संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि संस्था पहली बार 9 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में “दिल्ली गौरव अवार्ड-2026” का आयोजन करेगी।

उन्होंने बताया कि संस्कृति युवा संस्था पिछले 31 वर्षों से देश-विदेश की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करती आ रही है। संस्था द्वारा ब्रिटिश पार्लियामेंट (लंदन), संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (अमेरिका), पेरिस सीनेट तथा ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न पार्लियामेंट जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी अनेक विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली गौरव अवार्ड उसी गौरवशाली परंपरा का विस्तार है, जिसका उद्देश्य समाज और राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like