GMCH STORIES

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रारम्भ -आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

( Read 403 Times)

13 Feb 26
Share |
Print This Page

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रारम्भ -आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

       जैसलमेर। जिला/तहसील/नगर परिषद/नगरपालिका के जिला एवं चार्ज अधिकारियों के जनगणना 2027 के लिए आयोजित हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला कलक्टर प्रताप सिंह द्वारा शुक्रवार को उप निदेशक कृषि विभाग के सभागार आत्म भवन जैसलमेर में किया गया।

      प्रशिक्षण के दौरान सर्वप्रथम राजेन्द्र मेघवाल, उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निर्देशक आर्थिकी एवं साख्यिकी विभाग जैसलमेर ने अवगत कराया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला के अवसर पर जैसलमेर जिले के की 7 तहसीलो नगरपरिषद, नगरपालिका से तहसीलवार, नायब तहसीलदार आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उपस्थित हुए है, जिन्हें जनगणना निदेशालय से नियुक्त अधिकारियों पुनीत मल्होत्रा संयुक्त निर्देशक व मुकेश कुमार मीणा सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड 1ेज द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

      इस दौरान पुनीत मल्होत्रा संयुक्त निदेशक ने प्रशिक्षण के सम्बंध में व्यापक जानकारी उपलब्ध करवायी तथा सभी कार्य समय पर सम्भावित करने व इन अधिकारियों द्वारा सभी जनगणना सम्बधी सटीक डेटा समय पर उपलब्ध करवाने व सीएमएमएस पोर्टल पर समय पर अपडेट करने के महत्त्व को समझाते हुए जनगणना के प्रथम चरण के तहत किये जाने बाले कार्य की विस्तृत जानका उपलब्ध करायी गई। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने जनगणना निदेशालय से आये अधिकारियों से आग्रह किया कि भारत की जनगणना 2027 एक अत्ति महत्वपूर्ण देश हित का कार्य है। इसलिए उपस्थित अधिकारियों को बहुत व्यापक रूप से जनगणना कार्य की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए प्रशिक्षण दिया जायें ताकि उक्त अधिकारी जनगणना सम्बंधी कार्य समय पर निष्ठा के साथ सफलतापूर्वक सम्पादित कर सके।

       इसी क्रम में जिला कलक्टर सिंह द्वारा उपस्थित विभिन्न चार्ज कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना 2027 कार्य के लिये आप लोग एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी अधिकारी उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण गंभीरतापूर्वक गहनता से लगन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्राप्त करें। किसी भी बिन्दु पर शंका होने पर उन अधिकारियों से प्रश्न व विचार विमर्श कर शंका को दूर कर उपयोगी रूप से प्रशिक्षित होवें ताकि आगे जनगणना के चलने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि सभी सम्बधित सहायक कार्मिक आगामी तीन दिवसीय प्रशिक्षण में समय पर अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें मेरे द्वारा प्रतिदिन प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया जायेगा कोई भी अधिकार एवं कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं रहा एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही करेंगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like