GMCH STORIES

मोटे अनाज अपनाने का संदेश

( Read 382 Times)

14 Feb 26
Share |
Print This Page

जैसलमेर दुर्ग की तलहटी स्थित अखे प्रोल में ईट राइट इंडिया अभियान के अंतर्गत ईट राइट मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग ने मोटे अनाज श्रीअन्न को अपनाने और सुरक्षित, स्वच्छ व पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन को आमजन के साथ देशी और विदेशी सैलानियों ने भी सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने कहा कि ईट राइट मेला लोगों को संतुलित आहार, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और मिलावट से बचाव के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। स्वस्थ जीवन के लिए पोषणयुक्त भोजन को अपनाना आवश्यक है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like