GMCH STORIES

पंच गौरव योजना के तहत जिमनास्टिक खिलाड़ियों को जोधपुर में विशेष प्रशिक्षण

( Read 576 Times)

22 Mar 26
Share |
Print This Page
पंच गौरव योजना के तहत जिमनास्टिक खिलाड़ियों को जोधपुर में विशेष प्रशिक्षण

 जैसलमेर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी पंच गौरव योजना के तहत जैसलमेर जिले के प्रतिभावान जिमनास्टिक खिलाड़ियों को ”एक जिला एक खेल” पहल के तहत जोधपुर स्थित राजकीय उम्मेद स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

           इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सेवानिवृत्त जिमनास्टिक प्रशिक्षक भवानी सिंह के अनुभवी निर्देशन में उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र जैसलमेर के अल्पकालिक प्रशिक्षक उगम सिंह भी खिलाड़ियों को नियमित रूप से मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

           इस पहल का उद्देश्य चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाओं और विशेषज्ञ प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को जिमनास्टिक की विभिन्न विधाओं जैसे होरिजेंटल बार, वॉल्टिंग टेबल एवं ट्रामपॉलिन में दक्ष बनाया जा रहा है।

          प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ी पूरे उत्साह, समर्पण एवं जोश के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण न केवल उनके तकनीकी स्तर को सुदृढ़ करेगा, बल्कि आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

          यह पहल जिले के खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।        


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like