GMCH STORIES

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 18 अप्रैल को, सख्त सुरक्षा एवं पारदर्शिता के साथ होगी आयोजित

( Read 405 Times)

17 Apr 26
Share |
Print This Page

अनुचित साधनों पर कड़ी कार्रवाई, नियंत्रण कक्ष स्थापित, अभ्यर्थियों से सहयोग की अपील

        जैसलमेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा 18 अप्रैल (शनिवार) को कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन जिला मुख्यालय के दो परीक्षा केंद्रों पर एक पारी में (प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक) किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले में स्थापित परीक्षा केंद्र पर कुल 469 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

       परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।

      परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की जानकारी जैसे रोल नंबर, प्रवेश पत्र इत्यादि के लिए दूरभाष नंबर 02992-251621 पर संपर्क किया जा सकता है।

      जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग या किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 एवं संशोधन अधिनियम, 2023 (संख्या 17) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर 10 लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये तक का आर्थिक दंड तथा 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक का प्रावधान है। साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों को भविष्य की परीक्षाओं से विवर्जित (डिबार) भी किया जाएगा।

     जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like