जैसलमेर । जिले में चल रहे वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रमों की कडी में सोमवार को किसानों के नाम रही गतिविधियां । इसके तहत कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर के संयुक्त तत्वाधान में किसानों के उत्थान एवं जल संचय, समिति जल से खेती करने के संबंध में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए।
जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने किसान संगोष्ठी के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वंदे गंगा जल अभियान चलाकर वर्षाती जल संचय, नवीन पद्वति से खेती करने के साथ ही स्वच्छता एवं सफाई का संदेश देकर एक नई उर्जा पैदा की है। उन्होनें कहा कि इस अभियान में प्राचीन जल स्त्रोतों की जहां साफ -सफाई की गई वही हरियालों राजस्थान के तहत पौधारोपण की तैयारी भी की गई है।
विधायक भाटी ने किसानों को प्राचीन जल स्त्रोतो का रखरखाव, सफाई, वर्षा जल संचय, जल संरक्षण प्रबंधन खेती के लिए खेत तलाई, फव्वारा सिचाई तकनीकी का उपयोग करते हुए खेती करने के लिये आगे आना होगा तभी वे खेती से अधिक आय अर्जित कर सकेगे। उन्होनंें किसानों को अपने खेत में अधिक से अधिक पौधारोपण लगाने पर भी जोर दिया।
उन्होंनें कृषि वैज्ञानिकों को कहा िकवे किसानों को केन्द्र व राज्य सरकार की अनुदानित योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करे ताकि वे खेती के क्षेत्र में अग्रणी हो एवं अपने जीवन में आर्थिक स्थिति को भी संबल बना सके।
किसान संगोष्ठी के अवसर पर दीपक चतुर्वेदी समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा धरती बचाओं अभियान अन्तर्गत संतुलित मात्रा में उर्वरको के उपयोग करने एवं जैविक खाद के अधिक प्रयोग के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से किसानो का जानकारी दी । इस मौके पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जीवन राम भाखर द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न अनुदानित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी एवं वर्षा जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक किसान फार्म पौण्ड से खेती करने के साथ ही खेती में आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करने पर बल दिया। कार्यक्रम में लगभग 125 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वंदे गंगा जल अभियान के जिला प्रभारी कवराज सिंह चौहान ने किसानों को जल संरक्षण के साथ-साथ वर्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी सवाई सिंह गोगली ने भी किसानों को कृषि विभाग की योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रतिनिधि लक्ष्मी शर्मा भी उपस्थित रही एवं वंदे गंगा जल अभियान की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला।
अतिथियों ने किया पौधारोपण
इस अवसर पर विधायक भाटी के साथ ही अन्य अतिथियों ने कृषि विज्ञान केन्द्र जेसलमेर मे पौधारोपण किया।
पोकरण कृषि विज्ञान केन्द्र में भी हुआ कार्यक्रम
वंदे गंगा जल अभियान के तहत पोकरण कृषि विज्ञान केन्द्र में भी किसानों की संगोष्ठी आयोजित की गई एवं उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दीे गई।
इसी प्रकार वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय की गा्रम पंचायतो में भी कृषि पर्यवेक्षको द्वारा किसानों को जल संरक्षण के लिए जागरूक रहने एवं योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गई। इस दौरान पौधारोपण के लिए गडडों की खुदाई की गई है।