GMCH STORIES

माय भारत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

( Read 357 Times)

05 Jun 26
Share |
Print This Page

माय भारत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

         जैसलमेर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत जैसलमेर के द्वारा राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गांधी कॉलोनी में जागरूकता रैली एवं पौधारोपण आयोजन  करके किया गया । इस अवसर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लालचंद नेहलिया, भारत स्काउट एंड गाइड सीओ कृतिका पाराशर, प्रधानाचार्य कँवरा राम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

        सीओ कृतिका पाराशर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई के कारण पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई स्थानों पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाने की शपथ ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एकलव्य युवक मंडल, किशन घाट युवक मंडल, अमर सागर युवा मंडल के सदस्यों द्वारा ष्एक पेड़ माँ के नामष्  एवं एक पेड़ लोकतंत्र की थीम के साथ भी पौधारोपण किया गया । इस दौरान कासम, अशोक, मुल्तान राम, भरत, पवन कुमार, जसवंत कुमार, कमल कुमार आदि उपस्तिथ रहें ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like