GMCH STORIES

नगर परिषद् जैसलमेर में नगरीय निकाय स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

( Read 316 Times)

06 Jun 26
Share |
Print This Page

नगर परिषद् जैसलमेर में नगरीय निकाय  स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

      जैसलमेर, 06 जून। नगर परिषद् जैसलमेर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत नगरीय निकाय (ULB) स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, अपशिष्ट संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण संबंधी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संयोजक कंवरराज सिंह रहे, जिनका नगर परिषद् वरिष्ठ पदाधिकारीयो द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने उद्बोधन में कंवरराज सिंह ने स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत सफाई मित्रों एवं स्वच्छता कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की स्वच्छता संबंधी उपलब्धियों के पीछे सफाई कर्मियों की निष्ठा, समर्पण एवं कठिन परिश्रम निहित है। उन्होंने सभी सफाई मित्रों से स्वच्छता के प्रति इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया।

        इस अवसर पर नगर परिषद् आयुक्त लजपाल सिंह ने कहा कि नगर परिषद् द्वारा स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर नवाचार, जन-जागरूकता गतिविधियां एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके। आयुक्त महोदय ने कहा कि नगर परिषद् के सफाई कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सदैव अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। आज जैसलमेर को स्वच्छता के क्षेत्र में जो उत्कृष्ट पहचान एवं रैंकिंग प्राप्त हुई है, उसमें सफाई कर्मियों के समर्पण, मेहनत एवं प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी सफाई मित्रों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

        सस्टेन फॉरवर्ड फाउंडेशन द्वारा के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विशेषज्ञों ने कार्यशाला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के प्रमुख प्रावधानों, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर संग्रहण व्यवस्था, प्रसंस्करण इकाइयों (एमरफ़) के प्रभावी संचालन, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 तथा नागरिक सहभागिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अपनाई जा रही नवीनतम व्यवस्थाओं एवं सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

        कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त  लाजपाल सिंह, सहायक अभियंता  हंसराज,  राजकुमार महतो,  नीरज बंसल, डीपीओ ऋषभ जसवाल, सस्टेन फॉरवर्ड फाउंडेशन के प्रतिनिधि एस डब्ल्यू एम एक्फर्ट लखविंदर सिंह , मुकेश कुमार , स्वच्छता निरीक्षक  चूनाराम चौधरी, नरेशपाल सिंह, एसबीएम इंजीनियर मनोज मारोठिया, आईईसी एवं एसडब्ल्यूएम मैनेजर मयंकर सिंह, आईईसी टीम के सदस्य, सफाई जमादार एवं नगर परिषद् के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like